लाडकी बहिन योजना के लिए eKYC कराने की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई

मुंबई : महाराष्ट्र में ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत जरूरतमंद महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता की जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में जमा करा दिए जाते हैं। लेकिन कुछ फर्जी लाभार्थी भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। यह बात सामने आने के बाद सभी का eKYC कराया जा रहा था। ईकेवाईसी (eKYC) प्रक्रिया को पूरा करने की मूल समय सीमा कल यानी 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई थी। लेकिन जो महिलाएं eKYC पूरा नहीं करा पाई हैं, उनके लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। eKYC पूरा करने की नई और अंतिम समय सीमा अब 30 अप्रैल 2026 है। इससे लाभार्थियों को काफी राहत मिली है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *