
न्यूजीलैंड की टीम 159 रन बनाकर सिमट गई और 96 रनों से हार गई। न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई थी। इधर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।
संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में 89 रन बनाया था। उसके बाद फाइनल में भी उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके 8 छक्के लगाए।
जसप्रीत बुमराह ने भी कमाल कर दिया। बुमराह ने अरने स्पैल की पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में जेम्स नीशम और मैट हेनरी को बोल्ड किया। स्पैल के आखिरी ओवर में उन्होंने मिचेल सैंटनर को भी बोल्ड किया।
अभिषेक शर्मा ने अपनी 21 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर सबको चौंका दिया।
ईशान किशन ने शानदार फिफ्टी पूरा किया। उन्होंने 25 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। ईशान की पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी की जिसने न्यूजीलैंड के मनोबल को पूरी तरह तोड़ दिया।