मुंबई : मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस की किल्लत ही गई है। कर्मशियल सिलिंडर न मिलने की वजह से होटलों, व्यवसायियों के साथ-साथ पांच केजी बाटला का उपयोग करने वाले घरेलू लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के घर खाना ही नहीं बन रहा है। इस कारण लोग भूखे सो रहे हैं।
उधर, एजेंसी वालों का कहना है कि 19 केजी और 5 केजी का कमर्शियल सिलिंडर स्टॉक में नहीं है तो उपभोक्ताओं को कैसे दें। इधर, होटल और रेस्टोरेंट वालों का कहना है कि होटल और रेस्टोरेंट के खाना पर निर्भर रहनेवाले मजदूर और जो घर से बाहर रहकर कमानेवाले लोग हैं, वे तो भूखे रह जाएंगे। ऐसे में मजदूरों के साथ भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। इसलिए, उपभोक्ताओं ने सरकार से घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल गैस भी उपलब्ध कराने की मांग की है।