मुंबई : ईरान पर 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने हमले कर दिए हैं। इसका असर भारत से होने वाली हवाई उड़ान पर पड़ने लगी है। उधर, सैन्य हमले के बीच इजराइल ने सिविलियन फ्लाइट के लिए अपना एयरस्पेस को बंद कर दिया, इस कारण भारत और इजराइल के बीच हवाई उड़ान बाधित हो गई है । इस अचानक कदम के चलते विभिन्न एयरलाइंस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी और फ्लाइट ऑपरेशन अपडेट जारी किए। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल 50 उड़ाने रद्द की गई, जिसमें डिपार्चर की 33 फ्लाइट और अराइवल की 24 फ्लाइट शामिल है। इसके बाद और भी कई फ्लाइट रद्द हुई है। मुंबई से रात के समय अधिक कैंसलेशन है। साथ ही कई उड़ानों के रुट में बदले गए और कुछ को डायवर्ट या कैंसिल कर दिया गया है।
अब तक भारत के लिए पाकिस्तान का एयर स्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट भारत → अरब सागर → ईरान → तुर्की → से होकर यूरोप जाती थी या फिर भारत → अरब सागर → खाड़ी देश (6 अरब देश- बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) → तुर्की / रूस → यूरोप जाते है।