ऋतु तावडे हो सकती है मुंबई का अगला मेयर, बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

मुंबई : मुंबई का अगला मेयर बनाने के लिए बीजेपी ने कमर कस लिया है। बीजेपी ने मेयर पद के लिए ऋतु तावडे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ऋतु तावडे घाटकोपर से बीजेपी पार्षद है और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया है।
ऋतु तावडे ने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता था। इसके बाद 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से चुनाव जीता। 2026 में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं। इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयर चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वह पहले कांग्रेस में थीं और उन्होंने 2012 में बीजेपी का दामन थामा था।

डिप्टी मेयर पद के लिए संजय घाडी को मिला टिकट
इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने मुंबई के डिप्टी मेयर पद के लिए मुंबई के वार्ड नंबर 5 मगाठाणे के कॉर्पोरेटर संजय घाडी को टिकट दिया है। शिवसेना ने यह भी साफ किया है कि यह डिप्टी मेयर पद अगले डेढ़ साल के लिए होगा।
संजय घाडी मनसे चीफ राज ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। वह पार्टी की स्थापना के समय से ठाकरे के साथ रहे, लेकिन बाद में शिवसेना का दामन थाम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *