मुंबई के पास समुद्र में तेल की तस्करी करने वाले तीन जहाजों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने पकड़ा

मुंबई : इंडियन कोस्ट गार्ड ने मुंबई के पास समुद्र में तेल की तस्करी करने वाले तीन जहाजों को पकड़ा है। इन जहाजों में बड़ी मात्रा में तेल का भंडार था। ये विदेशी जहाज समुद्र में तेल की तस्करी कर रहे थे। 6 फरवरी को एक मुश्किल समुद्री-हवाई नेटवर्क पर आधारित ऑपरेशन के जरिए एक इंटरनेशनल तेल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
5 फरवरी को मुंबई से लगभग 100 समुद्री मील पश्चिम में तटरक्षक जहाजों ने तीनों संदिग्ध पोतों को रोका। विशेषज्ञ बोर्डिंग टीम ने जहाजों की गहन तलाशी ली। ऑनबोर्ड इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच की, दस्तावेजों का सत्यापन किया और चालक दल से पूछताछ की। जांच के दौरान तस्करी की पूरी श्रृंखला और अपराधियों की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ।
ये जहाज कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए बार-बार अपनी पहचान और विवरण बदलते थे। जहाजों के मालिक विदेशों में स्थित बताए जा रहे हैं और तस्करी नेटवर्क कई देशों में फैले हैं, जहां से संचालक पूरे ऑपरेशन का समन्वय करते थे। इंडियन कोस्ट गार्ड इन जहाजों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद इन्हें भारतीय कस्टम और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपा जाएगा ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *