मुंबई: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हो गया। अब निगाहें चुनाव रिजल्ट पर टिकी हैं। 16 जनवरी को मतगणना है, लेकिन सभी एक्जिट पोल ने आज ही वोटिंग खत्म होते ही बीजेपी-शिंदेसेना गठबंधन की जीत बता दिया है। सिर्फ जीत ही नहीं बताया बल्कि बहुमत भी दे दिया है। दूसरी ओर एक्जिट पोल ने उद्धव और राज ठाकरे का जो परिणाम बताया है, वह बड़ा झटका देने वाला है।
एक्जिट पोल ने बताया कि मुंबई के वोटरों ने ठाकरे भाइयों को नकार दिया है।
ज्ञात हो कि मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कुल 227 सीटें हैं। बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है।