
मतदान केंद्र में मतदाताओं की भीड़ लगी है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई में कुल 10, 231 बूथ बनाए हैं। इनमें 4704 बूथ सरकारी स्कूलों में हैं जबकि 782 बूथ को-ऑपरेटिव सोसाइटी में हैं। इसके अलावा 5,125 बूथ प्राइवेट स्पेस में हैं। बीएमसी चुनावों के कुल योग्य मतदाता 1,03,44,315 हैं। इनमें से 55,16,707 पुरुष मतदाता, 48,26,509 महिला मतदाता और अन्य मतदाताओं की संख्या 1,099 है। ध्यान रखें कि मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में वाहनों की पार्किंग पर पाबंदी लगाई गई है। मुंबई बीएमसी चुनाव के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। वोटिंग के साथ काउंटिंग की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।