महाराष्ट्र : जलगांव जिले के चालीसगांव क्षेत्र में भयानक कार एक्सीडेंट में शेवगांव के तीन लोग तुकाराम रामभाऊ अंभोरे (उम्र 27), शेखर रमेश दुरपटे (उम्र 31) और घनशाम रामहरि पिसोटे (उम्र 30) की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है। घटना कन्नड़ घाट के पास हुआ, जहां कार के अचानक नियंत्रण खोने से इसमें सवार कुछ लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि हादसे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके परिवार और पूरे शेवगांव इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में योगेश तुकाराम सोनवणे (28), अक्षय शिवाजी गिरे (25), ज्ञानेश्वर कांता मोड (24) और तुषार रमेश घुगे (26) शामिल हैं।