मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर रात में रहता है ट्रैफिक जाम, बढ़ी परेशानी

मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर गड्ढों के कारण हमेशा ट्रैफिक जाम रहता है और दुर्घटनाएं भी होती रहती है। चार दिनों से लगातार रात के समय हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। वाहन चालक तो परेशान हैं ही, उसमें सवार व्यक्ति की तो हालत खराब हो जाती है। ज्यादातर जाम रात के समय लगता है।

जानकारी के अनुसार, नए साल की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग मुंबई और उपनगरों से बाहर घूमने जा रहे हैं और गुजरात से भी बड़ी संख्या में लोग मुंबई आ रहे है। इससे हाइवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है।


सड़क की हालत खराब है क्योंकि जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे ट्रैफिक जाम हो जताना और दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इमरजेंसी सेवाओं पर भी इसका असर पड़ता है।
दिन में पुलिस की मौजूदगी के कारण कुछ राहत मिलती है, लेकिन रात में बहुत दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *