मुंबई : मैसूर कॉलोनी रोड मुकुंद नगर के पास रोड के किनारे कचड़े के बीच एक झोला में नवजात का शव मिलने से सोमवार को सनसनी फैल गई। पहले तो कचड़ा चुनने वाले एक लड़के ने जैसे ही झोला उठाया, इसे भारी लगा। फिर उसे झांककर देखा तो नवजात बच्चा दिखा।

उसने आसपास के लोगों को आवाज दी तो भीड़ जमा हो गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इसी बीच किसी ने सौ नंबर में डायल कर पुलिस को इसकी जानकारी तो तुरंत पेट्रोलिंग और आरसीएफ पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर उसे राजाबाड़ी अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई।

पुलिस का कहना है कि किसने झोला में बच्चे के शव को फेंका है, सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है। जिसने भी यह घिनौना काम किया है उसे जरूर ढूंढ निकालेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।