माता-पिता का शव मिला घर से एवं दोनों बेटों का शव पड़ा था रेलवे पटरी पर
नांदेड़/महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। माता-पिता के शव घर में तथा दोनों भाइयों के शव ट्रेन की पटरी में पाए गए।
बाराड़ पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की तो जानकारी मिली कि दोनों भाइयों ने पहले अपने माता-पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। यह कदम उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण उठाया।
यह मामला मुदखेड तहसील के ज्वाला मुरहर गांव का है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का मामला 25 दिसंबर को सामने आया था। इसमें रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) घर में मृत पाए गए। जबकि उनके दो बेटों उमेश लाखे (उम्र 25) और बजरंग लाखे (उम्र 22) के शव गांव से कुछ दूरी पर मुगत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले।
चारों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि पति-पत्नी की मौत गला घोंटने से हुई थी। दोनों बच्चों ने पहले अपने माता-पिता का सोते हुए गला घोंटा, फिर दोनों अपने टू-व्हीलर से मुगत रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के नीचे कूदकर सुसाइड कर लिया।