मुंबई में 27 दिसंबर को 300 लोकल ट्रेनें कैंसिल, यात्री रहे परेशान

— 28 दिसंबर को भी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, 18 जनवरी तक लाइन में चलेगा काम

मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनें काम की वजह से कैंसिल कर दी जा रही है। इससे लोकल यात्रा करने वालों या कहें रोज-रोज काम के लिए यात्रा करने वालों को भारी परेशानी हो रही है। अभी कई दिनों तक ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी होगी। वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे पर मेंटेनेंस और टेक्निकल काम की वजह से शनिवार को करीब 300 लोकल ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। जानकारी दी गई है कि वेस्टर्न रेलवे पर कांदिवली-बोरीवली छठी लाइन पर 20 दिसंबर से 18 जनवरी तक काम चलेगा। इसके लिए 30 दिनों का बड़ा ब्लॉक अनाउंस किया गया है। पहले ही बताया गया था कि हर दिन करीब 70 से 80 लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। हालांकि 27 और 28 दिसंबर के बीच कुछ और टेक्निकल काम होने की वजह से कैंसिल ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है।
वेस्टर्न रेलवे के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर विनीत अभिषेक ने जानकारी दी कि शनिवार को करीब 296 लोकल ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। जबकि रविवार (28 दिसंबर) को 235 लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। यह संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि बोरीवली में लाइन कनेक्शन और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग जैसे जरूरी काम चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह ब्लॉक जानबूझकर शनिवार और रविवार को रखा गया है ताकि यात्रियों को होने वाली परेशानी कम हो। उन्होंने कहा कि इन कामों के पूरा होने के बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अलग-अलग लेन उपलब्ध होंगी। इससे सबअर्बन लोकल सर्विस को ज्यादा बार और समय पर चलाना संभव हो पाएगा। यह ब्लॉक अप और डाउन रूट पर दो दिनों तक लागू रहेगा। साथ ही बोरीवली में काम के कारण प्लेटफ़ॉर्म नंबर 8 और 9 को बंद कर दिया गया है और कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को बोरीवली के बजाय नीचे दिए गए स्टेशनों पर रोका गया है।
दूसरी ओर, सेंट्रल रेलवे पर 28 दिसंबर को रोडवे मेगा ब्लॉक की घोषणा की गई है। यह ब्लॉक मेन और हार्बर लाइन पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *