
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रशियन लैंग्वेंज में पोस्ट किया, जिसका हिंदी अर्थ है, ‘अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दिल्ली पहुंचने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रशियन डिफेंस मिनिस्टर आंद्रेई बेलौसोव के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में बेलौसोव ने कहा, ‘नमस्ते, मुझे आपसे एक बार फिर यहां पर मिलकर खुशी हुई। जैसा कि आपने अभी कहा हमारा देश एक मजबूत, समय की कसौटी पर खरी दोस्ती से बंधे हैं, जो आपसी सम्मान पर आधारित है और यहां आते समय, जब हम कार में अलग-अलग बातों पर बात कर रहे थे, तो हम इस बात पर सहमत हुए कि हम बहुत गहरी परंपराओं से बंधे हैं जो रशियन और इंडियन देशों की खासियत हैं।
