चुनाव आयोग में 2 दिसंबर की शाम जारी किया आंकड़ा
मुंबई : महाराष्ट्र में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 263 नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव हुआ। चुनाव आयोग ने बुधवार 2 दिसंबर की शाम चुनाव संबंधित आंकड़े जारी किए। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में में 67.63% मतदान हुआ। कोल्हापुर के मुरगुड नगर पंचायत में सबसे अधिक 88.43% मतदान, तो पुणे के तलेगांव दाभाडे में सबसे कम 49.24% मतदान हुआ। धुले जिले की ढोंडाईचा नगर परिषद में चुनाव निर्विरोध होने के कारण मतदान नहीं हुआ। आयोग का कहना है कि चूंकि मतदान मंगलवार की देर रात तक हुआ इसलिए मतदान प्रतिशत के सही आंकड़े बुधवार को शाम को जारी किया गया।
कहां कितना हुआ मतदान
चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि कोल्हापुर जिले के मलकापुर में 86.99%, नासिक के त्र्यंबकेश्वर में 85.66%, अमरावती के चिखलदरा में 85.23%, गोंदिया के सालेकसा में 84.90%, छत्रपति संभाजीनगर के खुलताबाद में 82.26% मतदान हुआ। दूसरी ओर, पुणे के तलेगांव दाभाडे में सबसे कम 49.24% मतदान हुआ। इसके अलावा नागपुर के बेला–पिपला में 51.33%, नागपुर के वाडी में 53.33%, भुसावल (जलगांव) में 54.91%, रत्नागिरी में 55.09% मतदान हुआ।
अमरावती जिले में चिखलदरा 85.23%, डोनगांव, शेंदुरजना घाट व अन्य स्थानों पर 70% से अधिक मतदान हुआ। बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा में 85.08% वोटिंग की खबर है। धाराशिव जिले के तुलजापुर में 80.28%, नांदेड़ जिले के लोहा में 81.80% हिमायतनगर में 77.71% मतदान की जानकारी चुनाव आयोग ने दी है। कोल्हापुर जिले में कुल मिलाकर मतदान 80% के आसपास रहा। सांगली, सातारा, पुणे, नाशिक, लातूर, परभणी, बीड सहित अधिकांश जिलों में 70% से अधिक मतदान दर्ज किया गया।