एसयूवी और ट्रक में टक्कर, नवी मुंबई के दो युवकों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र मुंबई के नजदीक रायगढ़ जिले में एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने के कारण नवी मुंबई के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जब हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। सभी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसयूवी तेज रफ्तार से आ रही थी, तभी वह व्यस्त रोड पर पीछे से ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू किया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक एसयूवी के कंटेनर ट्रक से टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इस घटना में हितेंद्र संजय पाटिल (22) और श्रीनाथ चंद्रलेखर (22) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों ही नवी मुंबई के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *