बिना चुनाव जीते उपेन्द्र कुशवाहा ने बेटे को बनवाया मंत्री

पटना/बिहार : बिहार में ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में एक चौंकाने वाला वाक्या हो गया। एक नौजवान ने बिना विधायक बने ही मंत्री पद की शपथ ली। नाम है दीपक प्रकाश। दीपक प्रकाश आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेट हैं। कोई नहीं जानता था कि मंत्रिमंडल में दीपक प्रकाश शामिल होंगे। दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें भी शपथ ग्रहण के कुछ समय पहले ही पता चला था कि उन्हें मिनिस्टर बनाया जा रहा है। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने परंपरागत कुर्ता पायजामा नहीं पहना था बल्कि डेनिम, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर स्टेज पर पहुंचे थे।
बताया जाता है कि उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी ने बिहार में चार सीट दी थी, जिसमें से एक पर उन्होंने अपनी पत्नी को टिकट देकर विधायक बनवा लिया। अब बिहार में बीजेपी ने उनकी पार्टी को एक मंत्री पद दिया तो उन्होंने अपने बेटे को मंत्री बनवा दिया, जबकि वह अभी किसी भी सदन में नहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा खुद राज्यसभा सदस्य हैं ही।

तस्वीर में दीपक प्रकाश बीच में अपने माता-पिता के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *