तेल उत्पादों के अवैध भंडारण के आरोप में शिवडी पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

— 62 लाख, 91 हजार, 260 रुपए कीमत के सामानों को किया जब्त

मुंबई : शिवड़ी पुलिस मुंबई ने 5 नवंबर को धारा 287, 125 भारतीय दंड संहिता (BNS) सहित धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं 62,91,260 रुपए कीमत के सामानों को जब्त किया है। आज़ाद मैदान मुंबई के रहने वाले 31 वर्षीय सूरज प्रवीण देवरे की शिकायत पर कोल्ड डिपो, फासबेरी रोड, फ्लैट नं. 1C के सामने, शिवड़ी, मुंबई में 4 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे छापेमारी तो अवैध तरीके से रखे पेट्रोलियम सामानों को जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त स्थान पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने कब्जे में मौजूद टैंकरों में भरे पेट्रोलियम जैसे तेल उत्पादों को वाहन बिल पर निर्धारित मार्ग बदलकर अवैध रूप से कॉल्ड डिपो, शिवड़ी में उतारा। वहाँ इन उत्पादों को लोहे के ड्रमों में खतरनाक एवं अवैध रूप से भंडारित कर बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं का उल्लंघन है। गिरफ्तार आरोपियों में ड्राइवर महेंद्र कुमार रामनाथ यादव (39 वर्ष), अमित राम हित यादव (22 वर्ष), राजकुमार ललन प्रसाद वर्मा (26 वर्ष), संजय पारसनाथ वर्मा (22 वर्ष) शामिल है। इसके अलावा आरिफ, रमेश सरोज, जमशेद, संतोष को भी संभावित आरोपी बनाया गया है। जांच अधिकारी डॉ. अ. जितेंद्र पाटिल – तपासी अधिकारी, डॉ. अ. अभिजीत जाधव – रात्रि पाली पर्यवेक्षक शामिल हैं।

ज़ब्त माल
1. लोहे के 14 ड्रम (तेल जैसे पेट्रोलियम उत्पाद से भरे) 2800 लीटर 1,48,400
2. टेंपो MH01DR 7923 — 3,00,000
3.=टैंकर MH04LE 9475 (12,000 लीटर) तेल भरा हुआ 6,36,000
4. पेट्रोलियम उत्पाद (MH04EL) लगभग 12,000 लीटर 12,00,000
5. टैंकर MH43CK 7656 (12,000 लीटर) तेल भरा हुआ 6,36,000
6. समान पेट्रोलियम उत्पाद लगभग 12,000 लीटर 12,00,000
7. टैंकर MH13DQ 9372 (18,000 लीटर) तेल भरा हुआ 9,54,000
8. पेट्रोलियम उत्पाद (18,000 लीटर) — 12,00,000
9–14. अन्य वस्तुएँ (कैन, ड्रम, बाल्टी, स्क्रूड्राइवर आदि) — 18,860
जब्त समानों की कुल अनुमानित कीमत 62,91,260 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *