
स्टारलिंक अमेरिकी उद्याेगपति एलन मस्क की कंपनी है। राज्य सरकार के इस बड़े फैसले से इंटरनेट की पहुंच मजबूत होगी। मौके पर राज्य के सीएम फडणवीस ने कहा कि स्टारलिंक के महाराष्ट्र के साथ हाथ मिलाकर हम हर गांव, हर स्कूल और हर स्वास्थ्य केंद्र को, चाहे वह कितना भी दूरस्थ क्यों न हो, जोड़कर अंतिम डिजिटल खाई को पाट रहे हैं। यह साझेदारी वास्तव में एक कनेक्टेड भविष्य के लिए तैयार महाराष्ट्र के निर्माण की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
स्टारलिंक की साझेदारी से शिक्षा और टेलीमेडिसिन के लिए स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करने के अलावा, समृद्धि महामार्ग, फेरी और तटीय वाहन एवं बंदरगाहों, और तटीय पुलिस नेटवर्क जैसे प्रमुख बुनियादी ढाँचे के गलियारों में कनेक्टिविटी को मजबूत करना भी है।