मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ने मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो किया था। इस दौरान प्रचार में अनुमति से अधिक संख्या में वाहनों का उपयोग किया गया, जिसे चुनाव आयोग ने  निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना। पटना पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में आज मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों का उपयोग पाए जाने पर संबंधित वाहनों को रोका गया एवं जांच की गई। अनुमति के अनुरूप वाहनों को छोड़ते हुए, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
आपको बताते चलें, दुलारचंद यादव की हत्या मामले में मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल में हैं। 1 नवंबर की देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली ली। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रोड शो किया, जिसके लिए महज 10 गाड़ियों की इजाजत थी, लेकिन काफिले में अधिक गाड़ियां शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *