

दूसरी ओर, पुणे के सारसबाग में गोवर्धन पहाट दीपावली 2025 का भव्य आयोजन हुआ। सुबह 5 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में हजारों पुणे वासियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। परंपरा और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह आयोजन शहरवासियों के लिए यादगार रहा।

दीपावली की सुबह का माहौल सांस्कृतिक प्रदर्शनों से और भी खास हो गया। मिलाप सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिंदी और मराठी गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा, मर्दानी खेलों के प्रदर्शन और पारंपरिक नृत्यों ने सभी का ध्यान खींचा। मंच पर लोककलाओं की शानदार प्रस्तुति ने वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोग इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बने।
आयोजन की सबसे आकर्षक बात रही रंग-बिरंगी आतिशबाजी। सारसबाग के आसमान को रोशनी से जगमगाने वाली इस आतिशबाजी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए।