मुंबई शहर में जगह-जगह खड़े कबाड़ वाले वाहनों को टो करेगी बीएमसी

मुंबई: मुंबई शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक नया कदम उठाया है। बीएमसी ने अलग-अलग जगहों पर खड़े 3499 कबाड़ हो चुके वाहनों को चिन्हित किया है और लगभग सात हजार वाहनों पर नोटिस चिपकाए गया है। अगर इन वाहनों के मालिक 48 घंटे के अंदर अपनी गाड़ी नहीं हटाते हैं, तो बीएमसी उन्हें टो कर डंपयार्ड में भेज देगी। वहां से गाड़ी छुड़ाने के लिए मालिकों को 30 दिन का मौका मिलेगा, जिसके बाद बीएमसी उन गाड़ियों को स्क्रैप कर देगी। यह कार्रवाई सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और शहर की सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

बीएमसी पिछले कई सालों से सार्वजनिक जगहों पर खड़े लावारिस और कबाड़ हो चुके वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इस प्रक्रिया में, बीएमसी सबसे पहले ऐसे वाहनों की पहचान करती है जो लंबे समय से एक ही जगह पर खड़े हैं और लावारिस लगते हैं। इसके बाद, इन वाहनों पर एक नोटिस चिपकाया जाता है। इस नोटिस में वाहन मालिकों को चेतावनी दी जाती है कि वे 48 घंटे के भीतर अपने वाहन को वहां से हटा लें। यह समय सीमा इसलिए दी जाती है ताकि वाहन मालिक को अपनी गाड़ी का दावा करने का मौका मिल सके।

वाहन को कबाड़खाने या डंपयार्ड में ले जाएगी
अगर 48 घंटे बीत जाने के बाद भी वाहन मालिक अपनी गाड़ी को नहीं हटाता है, तो बीएमसी उस वाहन को कबाड़खाने या डंपयार्ड में ले जाती है। डंपयार्ड में ले जाने के बाद भी वाहन मालिक के पास एक और मौका होता है। उसे गाड़ी वापस छुड़ाने के लिए 30 दिन का समय दिया जाता है। इस दौरान, अगर मालिक आकर अपनी गाड़ी का मालिकाना हक साबित करता है और जरूरी प्रक्रिया पूरी करता है, तो वह अपनी गाड़ी वापस ले जा सकता है।

नोट : प्रतिकात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए तस्वीर गूगल से ली गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *