शिवड़ी पुलिस ने दो रासायनिक तेल चोरों को किया गिरफ्तार

रासायनिक तेल चोरों को अदालत ने भेजा जेल

मुंबई : पोर्ट जोन के डीसीपी विजयकांत सागर के निर्देश पर शिवडी और वडाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रासायनिक तेल चोरी का भंडाफोड़ किया था। उस मामले में शिवड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले का मुख्य आरोपी जुबैर और टेम्पो संख्या MH 01 EE 4879 का मालिक अजय शर्मा अब भी फरार है। शिवड़ी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रोहित चंद्रकांत खोत ने बताया की तेल के खेल में गिरफ्तार गयासुद्दीन हबीबूलाह (52 ), फकरुद्दीन चौधरी (51 ) को अदालत ने जेल भेज दीता है। उन्होंने बताया कि तेल चोरी के खेल में बड़ी मछलियों की गिरफ़्तारी अभी बाकी है।

खबर के मुताबिक 24 सितंबर 2025 की रात संयुक्त कार्रवाई में शिवडी और वडाला पुलिस ने रासायनिक तेल चोरी का भंडाफोड़ किया थाl इसके साथ ही शिवड़ी पुलिस स्टेशन ने अपराध पंजीकरण संख्या 423/25 धारा 287, 125 बी एन एस और धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की इस कार्रवाई में टेम्पो संख्या MH 01 EE 4879 सहित रासायनिक तेल जैसा पीला पदार्थ जब्त किया है , जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3,48,000 रुपए आंकी जा रही है। इस मामले में दोनों आरोपियों को अलग अलग समय पर गिरफ्तार किया है। इनमें गयासुद्दीन हबीबूलाह , फकरुद्दीन चौधरी है। इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।मुंबई की अदालत ने गयासुद्दीन हबीबूलाह , फकरुद्दीन चौधरी को जेल भेज दिया है। बाकी के फरार आरोपियों की सरगर्मी से तालाश जारी है।

शिवड़ी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रोहित चंद्रकांत खोत ने बताया की रासायनिक तेलों के खेल में लिप्त मगरमछों को पकड़ने की तैयारी चल रही है। अब तक पुलिस की पकड़ में आए गयासुद्दीन हबीबूलाह , फकरुद्दीन चौधरी तो महज प्यादे हैं। अब बड़े खिलाड़ियों की बारी है।  इस मामले का पर्दाफाश करने वालों में शिवडी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरिक्षक अभिजित जाधव , ए पी आई स्नेहल सिंग खुले और उनकी टीम शामिल थी। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र मुरलीधर पाटिल कर रहे हैं। छानबीन से पता चला है कि वर्षों से चल रहे रासायनिक तेलों की चोरी के खेल में तेल माफियाओं पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। इनमें कई वांटेड भी हैं, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर अपना धंधा चला रहे हैं। सूत्रों की माने तो वडाला पुलिस स्टेशन , शिवडी पुलिस स्टेशन , काला चौकी पुलिस स्टेशन और डोंगरी पुलिस स्टेशनों में तेल माफियाओं के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *