मुंबई : गुरुवार और शुक्रवार की देर रात तक चेंबूर एम पश्चिम वार्ड में स्थित आशीष तालाब पर आरसीएफ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भक्ति भाव से विसर्जित किया गया। आरसीएफ पुलिस के सीनियर पी आई दत्तात्रय पाटिल के मार्गदर्शन में आशीष तलब में करीब 200 से अधिक मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन की पूर्व संध्या दशहरा और मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसे लेकर पुलिस ने चौक-चौराहों से लेकर तालाब और समुद्र तट तक पुख्ता व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर मौसमी पाटील, पी एस आई दीपाली पावसे, हवलदार दत्तात्रय पाटिल और पूरी टीम तैनात थी।