मुंबई : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का एक हिस्सा है, जिसे पूरे देश में चलाया जा रहा है और इस अभियान की अवधि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक है। इस रैली का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छ हरित त्योहारों को बढ़ावा देना है।
बुधवार सुबह 9 बजे ठाणे के मासुंदा तालाब स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से शुरू हुई इस रैली में डाक विभाग और मनपा के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने इस रैली में भाग लिया। नवी मुंबई डाक क्षेत्र के डाक निदेशक डॉ. इचके अभिजीत दिलीपराव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ठाणे मंडल के डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक के. नरेंद्र बाबू और ठाणे डाक टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. इचके अभिजीत दिलीपराव ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर 2025 का थीम “स्वच्छोत्सव” उत्सव के माहौल के अनुरूप है। उपस्थित अधिकारियों ने परिसर और कार्यस्थल को स्वच्छ रखने की शपथ ली।