मुख्यमत्री फडणवीस ने किया सोलापुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, राहत देने की घोषणा

महाराष्ट्र (News24mumbai Desk) : महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भरी नुकसान हुआ है। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को राहत का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिक-केंद्रित मदद प्रदान करेगी और किसी भी तरह की अतिरिक्त शर्तों को लागू करके पीड़ितों की सहायता से इनकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अभी कुछ गांवों का दौरा किया है, जहां भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं और कई बस्तियां प्रभावित हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ टीम की सराहना करते हुए कहा कि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और बचाव अभियान बखूबी संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने भी तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है और इस उद्देश्य के लिए 2,000 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
फडणवीस ने आश्वासन दिया कि किसानों की मदद प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी और जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनकी भी मदद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहायता में मानदंड निर्धारित होंगे, लेकिन नियमों को ज्यादा कठोर बनाकर किसी को भी राहत से वंचित नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले सभी प्रभावितों को मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *