मुंबई में बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट, संदिग्ध गतिविधि पर रखी जा रही नजर

News24mumbai Desk :

मुंबई : मुंबई में गुरुवार दोपहर बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। हेल्पलाइन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके समुद्र में बम विस्फोट की बात कही। धमकी मिलते ही पुलिस की कई टीमें अज्ञात कॉलर की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई हैं। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। तटीय सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। तटवर्ती इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और कॉलर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे हरसंभव कोशिश कर रहे हैं ताकि स्थिति पर जल्द काबू पाया जा सके।
लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध चीज या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। हेल्पलाइन नंबर 112 को सक्रिय रखा गया है ताकि लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जाता। जांच के दौरान कॉल की रिकॉर्डिंग और नेटवर्क डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। अगर यह धमकी झूठी पाई गई तो भी कॉलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अगर जरूरत पड़ी तो नौसेना की मदद भी ली जा सकती है।

photo : from google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *