News24mumbai Desk :
बिहार का गौरव कही जाने वाली सिंगर देवी अब एक बेटे की मां बन गई हैं। सिंगर देवी ने ऋषिकेश एम्स में बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक देवी जर्मनी में आईवीएफ तकनीक की मदद से गर्भवती हुईं थीं। उनके पिता प्रमोद कुमार ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि देवी ने सात साल पहले भी यह प्रक्रिया अपनाने की कोशिश की थी लेकिन तब वे सफल नहीं हो पाई थीं, इस बार गायिका की यह इच्छा पूरी हो गई।
बिहार का गौरव कही जाने वाली सिंगर देवी का जन्म छपरा में हुआ था। भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में गाने वाली देवी के 50 से ज्यादा एलबम आ चुके हैं। देश-विदेश में कई शो कर चुकी देवी का पहला एलबम ‘पुरवा बयार’ था, जिसके जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। बहुत सारे सोशल वर्क करने वाली देवी इन दिनों उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक आश्रम चला रही हैं, जहां लोगों को संगीत और ध्यान-योग की शिक्षा दी जाती है।