मामूली विवाद में वर्ली में दो भाइयों ने कर दी एक व्यक्ति की हत्या

मुंबई : मुंबई के वर्ली इलाके में पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद में दो भाइयों ने एक 48 वर्षीय व्यक्ति हुसैन मोहम्मद उमर शेख की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के आरोपी योगेश धीवर (43) और समीर धीवर (40) हैं। वर्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना बीडीडी चॉल क्षेत्र में हुई, जहां मृतक हुसैन और आरोपी भाई पड़ोसी थे। पुलिस ने बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब हुसैन ने कथित तौर पर योगेश धीवर की बेटी के साथ मारपीट की। इस बात से गुस्साए योगेश और उनके भाई समीर ने मिलकर हुसैन पर हमला कर दिया। मामूली बहस जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों भाइयों ने हुसैन को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
हुसैन को तुरंत नजदीकी नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *