मुंबई के कुर्ला में भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक

लाखों का नुकसान, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित कुर्ला सीएसटी रोड पर 13 अक्टूबर की बीती रात ढ़ाई से तीन बजे के बीच एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर कई दुकानें एक के बाद एक जलकर खाक हो गईं। चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

फिलहाल इलाके में कूलिंग अभियान चलाया जा रहा है। आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चला है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों का नुकसान जरूर हुआ है।

देखिए आगलगी की कुछ तस्वीरें

 

नोट : अन्य सूचनाएं मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *