नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वनडे फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने का इतिहास रच दिया। मंधाना ने यह कारनामा महिला विश्व कप 2025 के 13वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए किया। उन्होंने साल 2025 में अब तक कुल 18 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 1997 में 16 मुकाबलों की 14 पारियों में 80.83 की औसत के साथ 970 रन जुटाए थे। इंग्लैंड की लौरा वोल्वार्ड्ट साल 2022 में 18 वनडे मुकाबलों के दौरान 882 रन अपने नाम कर चुकी हैं। यह खिलाड़ी लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। साल 1997 में 16 वनडे मुकाबले खेलकर 62.85 की औसत के साथ 880 रन जुटाने वालीं डेबोरा हॉकले लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जबकि साल 2016 में 15 मुकाबलों की 14 पारियों में 85.30 की औसत के साथ 852 रन बनाने वालीं एमी सैटरथवेट पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।
स्मृति मंधाना ने इस साल आयरलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल चार शतक लगाए हैं। वह इस विश्व कप 8, 23 और 23 रन की पारी खेल चुकी हैं।