मुंबई : मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा से उनके करीबी को धमकी देकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगनेवाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल के 24 परगना से पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक, दिलीप ने कपिल शर्मा के करीबी को कॉल और वीडियो भेजकर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ बताया था। आरोपी ने 22-23 सितंबर के बीच कई मेल और वीडियो भेजे थे। मुंबई पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी का इन गैंग्स से वास्तव में कोई संबंध है या यह केवल डराने और पैसे ऐंठने की साजिश थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे मुंबई लाया गया। यहां पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, इसके बाद अदालत ने आरोपी को 30 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में रखने का आदेश दिया।