तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

News24mumbai Desk

चेन्नई : तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को चुनावी रैली में भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 36 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। घायलों की संख्या का पता नहीं चल है। मौतों की संख्या बढ़ सकती है। घटना तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) नेता और अभिनेता विजय की आयोजित रैली वेलुसामीपुरम में शाम लगभग 7:20 बजे शुरू हुई।

राजनीतिक रैली को संबोधित करते अभिनेता विजय।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। विजय का भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हुए हजारों लोग भीड़ में फंस गए और भगदड़ मच गई।
इधर, घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और कहा कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

रैली में भीड़ उमड़ पड़ी थी, तिल रखने की भी जगह नहीं थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा, “तमिलनाडु के करूर में एक रैली में हुए दुखद हादसे से बेहद दुखी हूं। निर्दोष लोगों की जान जाना वाकई दिल दहला देने वाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि मैं तमिलनाडु का सिर नहीं झुकने दूंगा। करूर से आ रही खबर चिंताजनक है। मैंने पूर्व मंत्री वी सेंथिलबालाजी और जिला कलेक्टर से संपर्क किया है ताकि भीड़ के कारण बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती हुए नागरिकों का तुरंत इलाज किया जा सके।

उन्होंने कहा, “मैंने पास के त्रिची जिले के मंत्री को भी युद्धस्तर पर जरूरी सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है। मैंने वहां के एडीजीपी से भी बात की है कि वे जल्द से जल्द स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाएं। मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस विभाग के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।”
एके पलानीस्वामी की ओर से इस भगदड़ को लेकर कहा गया कि करूर में आयोजित तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी की चुनावी सभा के दौरान भीड़ की अफरा-तफरी में हुई मौत और कई अन्य के बेहोश होने और अस्पताल में इलाज कराने की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है।
पलानीस्वामी ने कहा, “मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुःख व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं तमिलनाडु सरकार से आग्रह करता हूं कि अस्पताल में भर्ती लोगों के उचित उपचार और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं।”
बता दें कि करूर की चुनावी रैली में अचानक मची अफरा-तफरी में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *