घाटकोपर में भूस्खलन से भारी तबाही, मलबे में दबकर सात की मौत,

मुंबई: भारी बारिश के बीच मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुए भूस्खलन ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। 12 अगस्त को गाटकोपर के अशोक नगर इलाके में पहाड़ी का हिस्सा खिसककर रिहायशी मकानों पर गिर गया। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के बाद NDRF, दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। संकरी गलियों के कारण बचाव दल को मौके तक पहुंचने और भारी मलबा हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
हादसे के बाद बीएमसी ने प्रभावित और भूस्खलन की आशंका वाले इलाके में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रशासन का मानना है कि लगातार बारिश के कारण इलाके में दोबारा खतरा पैदा हो सकता है।

मुंबई लोकल ट्रेन हत्याकांड में 1,100 पन्नों की चार्जशीट

मुंबई: मुंबई लोकल ट्रेन में 21 वर्षीय यात्री मयंक लोहार की हत्या के मामले में रेलवे पुलिस ने अदालत में करीब 1,100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला ट्रेन में बारिश के दौरान दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई चाकूबाजी से जुड़ा है।

जांच के अनुसार मयंक लोहार और सहयात्री रोशन सुवर्णा के बीच ट्रेन के दरवाजे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद मयंक पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामले में विस्तृत जांच के बाद चार्जशीट अदालत में पेश की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग भी की है। चार्जशीट में गवाहों के बयान और फोरेंसिक जांच सहित जांच से जुड़े साक्ष्यों को शामिल किया गया है। पुलिस का उद्देश्य मामले की सुनवाई जल्द शुरू कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *