मुंबई: महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) ने बिजली चोरी के खिलाफ राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की है। पिछले चार महीनों के दौरान जांच अभियान में 19,599 बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। इनमें घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ता शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार जुलाई में ही 11,032 मामले पकड़े गए। इससे पता चलता है कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने हाल के महीनों में अभियान तेज किया है। विभाग का उद्देश्य बिजली चोरी से होने वाले राजस्व नुकसान को कम करना और उपभोक्ताओं में नियमों के प्रति जवाबदेही बढ़ाना है।
MSEDCL की ओर से बिजली चोरी के मामलों में जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। कंपनी ने 15 अगस्त को बिजली चोरी से संबंधित संशोधित दिशा-निर्देशों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है।