बिहार के चाक मिल्की गांव में सड़क निर्माण से कहीं खुशी तो कहीं ग्रामीण नाराज

मुखिया चंद्रकला देवी के कार्यों पर उठे सवाल

चाक मिल्की, दरभंगा :
दरभंगा जिला के जाले प्रखंड अंतर्गत चाक मिल्की गांव में सड़क निर्माण को लेकर एक ओर जहां कुछ ग्रामीण खुश हैं तो दूसरी ओर नाराज हैं। खुश इसलिए हैं कि चाक मिल्की गांव में आजादी के वर्षों बाद वार्ड नंबर 1 में ईंट की सड़क बनाई जा रही है। दूसरी ओर नाराज इसलिए हैं कि इस पंचायत के अब तक कई लोग मुखिया निर्वाचित हुए, लेकिन सड़क की हालत आज भी बदतर है।


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ जगहों पर सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन अधिकांश सड़कें आज भी जर्जर स्थिति में हैं। खराब सड़क की समस्या के कारण ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पूरे गांव की सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार अधूरे विकास कार्यों को लेकर वर्तमान मुखिया के खिलाफ लोगों में नाराजगी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि गांव की सभी सड़कों का निर्माण कब तक पूरा होगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव की बची हुई जर्जर सड़कों का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *