नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में जरूरतमंद बच्चों के लिए एक एनजीओ काम करती है। एनजीओ के अध्यक्ष पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एनजीओ के अध्यक्ष का नाम रियाज फाजिल काजी है।
काजी के खिलाफ कई युवा महिलाओं ने कथित यौन शोषण, धार्मिक दबाव, बदनामी और साइबर स्टॉकिंग के आरोप लगाए हैं। इस मामले में शनिवार रात करीब 10 बजे मनकापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायत एनजीओ की 23 वर्षीय एचआर ने की है। वो सितंबर 2023 से एनजीओ में एडमिनिस्ट्रेशन और एचआर हेड के रूप में कार्यरत थी। उसने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2024 को उसके जन्मदिन के मौके पर ऑफिस में हुए कार्यक्रम के बाद आरोपी ने उसे अपने केबिन में बुलाया। काजी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसे गले लगाया, उसका माथा चूमा और कहा कि मैं आज तुम्हें छोड़कर नहीं जाना चाहता। नौकरी जाने के डर से वह विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।