मुंबई में मध्य रेलवे के सभी लाइन पर 12 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक

मुंबई : मध्य रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 12 अप्रैल को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव का कार्य करने के लिए सभी लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा।
मध्य रेलवे की मेन लाइन पर सीएसएमटी से 10.48 बजे से 15.45 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। यह भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी। विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी। इसी के साथ ही घाटकोपर से 10:19 बजे से दोपहर 15:52 बजे तक चलने वाली अप स्लो ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

हार्बर लाइन 11:10 बजे से 16:10 बजे तक निलंबित :
सीएसएमटी से चुनाभट्टी/बांद्रा तक चलने वाली डाउन हार्बर लाइन 11:40 बजे से 16:40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा से सीएसएमटी तक चलने वाली अप हार्बर लाइन 11:10 बजे से 16:10 बजे तक निलंबित रहेगी। तो वहीं सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की ट्रेनें 11:16 बजे से 16:47 बजे तक और सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की ट्रेनें 10:48 बजे से शाम 16:43 बजे तक निलंबित रहेंगी। साथ ही पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं 09:53 बजे से 15:20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं 10.45 बजे से 17:13 बजे तक निलंबित रहेंगी।

पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी : ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर लाइन के यात्री 10:00 बजे से 18:00 बजे तक वाया मेन लाइन और वेस्टर्न रेलवे से यात्रा कर सकते हैं।

सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच जंबो ब्लॉक : पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रैक, सिगनलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रख-रखाव हेतु रविवार, 12 अप्रैल, 2026 को सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर 10:00 बजे से 15:00 बजे तक पाँच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी उपनगरीय ट्रेनों को सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर परिचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवा निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ बोरीवली एवं अंधेरी सेवाओं को हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *