मुंबई : केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) गैस की आपूर्ति का आवंटन बढ़ा तो दिया है लेकिन शायद महानगरों में रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त नहीं हो पा रहा है। इसलिए लोग अपने-अपने गांव की ओर पलायन करने लगे हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि मुंबई में 26 मार्च से रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, इंडस्ट्रियल कैंटीन में कुछ हद तक कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। 5 केजी के बाटला का उपयोग करने वालों को भी कुछ सिलिंडर मिला है। इससे कमर्शियल गैस सिलिंडर का उपयोग करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि यह पर्याप्त नहीं है।
गांव की ओर पलायन करते लोग। ट्रेनों में वापस होने वाले लोगों की भीड़ बढ़ी।
लेकिन दूसरी ओर जिन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया है। वह बहुत परेशान हैं और अपनी बोरिया-बिस्तर समेटकर गांव की ओर पलायन करने लगे हैं। मुंबई, सूरत, गुजरात जैसे शहरों से लोग पलायन कर रहे हैं। देश के कई कोनों से खबर आ रही है कि गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं।
एक ओर खबर बिहार से आ रही है कि घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट वाले कर रहे हैं, जिस पर आपूर्ति विभाग वालों ने छापेमारी की कार्रवाई की है। अवैध रूप से गैस सिलिंडर का उपयोग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।