मुंबई में अवैध वीजा पर रह रही युगांडा की दो महिलाएं हिरासत में, वापस भेज दी जाएगी युगांडा

मुंबई : मुंबई के वाकोला इलाके में बिना वैध वीजा के रह रही युगांडा की दो महिलाओं को पुलिस और एंटी-टेररिज्म सेल (एटीसी) ने संयुक्त कार्रवाई में हिरासत में ले लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों महिलाएं काफी समय से भारत में रह रही थी।
महिलाओं की पहचान युगांडा की नागरिक नकायोंडो रोज (37) और केमिगिसा प्रोसकोविया (26) के रूप में हुई है। अब दोनों महिलाओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युगांडा के दूतावास से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों महिलाएं पिछले कुछ सालों से मुंबई के कालिना इलाके में रह रही थीं लेकिन इनके पास रहने के लिए वैध वीजा या जरूरी दस्तावेज नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *