बीएमसी की मेयर बनी ऋतु तावड़े, डिप्टी मेयर बने संजय घाडी

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मेयर ऋतु तावड़े बन गई। वह बीजेपी की उम्मीदवार थी। ऋतु तावड़े निर्विरोध बीएमसी का मेयर बनी है। दूसरी ओर शिवसेना शिंदे गुटे के संजय घाडी डिप्टी मेयर बन गए हैं। आज दोनों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुष्प गुच्छ देकर जीत की बधाई दी। बता दें कि 44 साल बाद बीएमसी में बीजेपी का मेयर बना है।
ऋतु तावड़े को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे।

कौन हैं ऋतु तावड़े
ऋतु तावडे घाटकोपर से बीजेपी पार्षद है। तावडे ने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता था। इसके बाद 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से चुनाव जीता। 2026 में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं। इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयर चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वह पहले कांग्रेस में थीं और उन्होंने 2012 में बीजेपी का दामन थामा था।

डिप्टी मेयर संजय घाडी को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे।

कौन हैं संजय घाडी
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के मुंबई के वार्ड नंबर 5 मगाठाणे के कॉर्पोरेटर हैं संजय घाडी। संजय घाडी मनसे चीफ राज ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। वह पार्टी की स्थापना के समय से ठाकरे के साथ रहे, लेकिन बाद में शिवसेना का दामन थाम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *