मुंबई में मेयर का पद सामान्य महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित

मुंबई के साथ 28 अन्य नगर निकाय में महापौर पद के लिए निकाली गई लॉटरी

मुंबई : मुंबई के साथ 28 अन्य नगर निकाय में महापौर पद का धुंध अब छटने लगा है। 22 जनवरी को इसके लिए राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में ‘लॉटरी’ निकाली गई। इस लॉटरी के माध्यम से मुंबई में मेयर का पद सामान्य महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया। मुंबई के अलावा नवी मुंबई में सामान्य महिला, मीरा भयंदर-सामान्य, पुणे सामान्य महिला, पिंपरी चिंचवाड़ सामान्य महिला, भिवंडी सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। नासिक, नागपुर, संभाजीनगर, अमरावती, वसई विरार, परभणी, नांदेड़, सांगली, मालेगांव, सोलापुर, धुले में सामान्य श्रेणी के महापौर होंगे।

कौन कहां कैसे महापौर जानें

1. मुंबई सामान्य (महिला)
2. नवी मुंबई सामान्य (महिला)
3. छत्रपति संभाजीनगर सामान्य
4. वसई-विरार सामान्य
5. कल्याण-डोंबिवली अनुसूचित जनजाति
6. कोल्हापुर ओबीसी
7. नागपुर सामान्य
8. सोलापुर सामान्य
9. अमरावती सामान्य
10. अकोला ओबीसी (महिला)
11. नासिक सामान्य
12. पिंपरी-चिंचवड़ सामान्य (महिला)
13. पुणे सामान्य (महिला)
14. उल्हासनगर ओबीसी
15. ठाणे अनुसूचित जाति (SC)
16. चंद्रपुर ओबीसी (महिला)
17. परभणी सामान्य
18. मीरा-भायंदर, सामान्य
19. नांदेड़-वाघाला सामान्य
20. पनवेल ओबीसी
21. भिवंडी-निजामपुर अनुसूचित जाति (SC)
22. लातूर अनुसूचित जाति (महिला) (SC)
23. मालेगांव सामान्य
24. सांगली-मिराज-कुपवाड सामान्य
25. जलगांव ओबीसी (महिला)
26. अहिल्यानगर ओबीसी (महिला)
27. धुले सामान्य
28. जालना अनुसूचित जाति (महिला) (SC)
29. इचलकरंजी ओबीसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *