महाराष्ट्र : मालेगांव-मनमाड रोड पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए।
घटना मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सुबह करीब तीन बजे के आसपास हुआ, जब पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सीधे ट्रैवल्स बस में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ यात्री टक्कर के झटके से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसके अलावा, करीब 20 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।