बीएमसी चुनाव में अव्यवस्था का माहौल था : उद्धव ठाकरे

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव (बीएमसी) में चुनाव आयोग पर अव्यवस्था का आरोप शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लगाया है। वोटिंग के दिन 15 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस चुनाव में बहुत सी शिकायतें मिली। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र नगरपालिका के चुनाव में मतदाताओं के हाथों में इंक लगाई जा रही है, जिससे यह जाहिर हो सके कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मुझे भी व्यक्तिगत तौर पर इस संबंध में कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जो एक स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि मतदान के दौरान एक मंत्री को भी अपने पोलिंग बूथ खोजने में इतनी जद्दोजहद करनी पड़ी। इससे ज्यादा दुखद हमारे लिए क्या हो सकता है?
उन्होंने कहा कि इस पूरी स्थिति ने चुनाव के दौरान बरती गई अव्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। जिस तरह की अव्यवस्था चुनाव आयोग के द्वारा बरती जा रही है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि लोकतंत्र की हत्या करने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने मांग की कि महानगर पालिका के चुनाव में बरती जा रही कोताही को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग के कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *