सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों ने नामांकन कर भी दिया है। 2 जनवरी को नाम वापस लेने की तारीख थी।
महायुति से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले आरपीआई (ए) के प्रमुख रामदास आठवले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डीसीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार आठवले को कुछ सीटें देकर बाकी सीटों पर उनके उम्मीदवारों से नाम वापस करा लेने की चर्चा चल रही है। आठवले ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, इनमें से 8-10 सीटें युति के कोटे से आरपीआई (ए) को मिल सकती है। नाम वापसी के बाद अंतिम स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
इसके पहले जारी सूची में नाम देख सकते हैं।

