नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पहली बार इंडिगो की कमर्शियल फ्लाइट ने किया लैंड

मुंबई : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में गुरुवार को पहली बार इंडिगो की कमर्शियल फ्लाइट ने लैंड किया। लैंड करते ही उसे वाटर कैनन सैल्यूट देकर भव्य स्वागत किया गया। पहले दिन 15 फ्लाइट ने इस एयरपोर्ट से उड़ान भरी तो 15 फ्लाइट लैंड हुई। यह फ्लाइट 9 शहरों को कनेक्ट कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 4000 लोगों ने इन फ्लाइट से यात्रा की। भविष्य में सर्विस बढ़ेगी और इंटरनेशनल उड़ान भी शामिल होंगी। 30 दिसंबर तक इंडिगो 13 लोकेशन तक फ्लाइट संचालित करेगा। 8 बजे बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E460 इस एयरपोर्ट पर उतरी। इसका स्वागत वाटर कैनन से किया गया। इसके तुरंत बाद, सुबह 8:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E882 हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इस तरह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपनी पहली अराइवल और डिपार्चर का सफर पूरा किया।
लैंडिंग से पहले कॉकपिट से एक घोषणा में, पायलट ने यात्रियों को बताया कि वे नए एयरपोर्ट के लिए पहली कमर्शियल फ़्लाइट से नवी मुंबई में उतरने वाले हैं। यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफ़ील्ड एविएशन प्रोजेक्ट है, जो हर साल लगभग नौ करोड़ यात्रियों को सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है। पायलट ने यात्रियों को यह भी बताया कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी उनका पर्सनली स्वागत करने के लिए एयरोब्रिज पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने काफी यात्रियों और स्टॉफ से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *