मुंबई : महाराष्ट्र में एटीएस ने जिस आतंकी जुबैर हंगरगेकर को गिरफ्तार कर जांच कर रही है, उसे लेकर एक नया खुलासा हुआ है कि जुबैर का हांगकांग और अफगानिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से भी संबंध है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच और तेज कर दी है।
एटीएस की शुरुआती जांच में ही साफ हो गया था कि जुबैर किसी मामूली साजिश का हिस्सा नहीं था, बल्कि वह लंबे समय से आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। ताजा जांच में उसके हांगकांग और अफगानिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है।
इसके पहले जुबैर ने युवाओं को बरगलाकर उन्हें आतंक के रास्ते पर ले जाने और प्रशिक्षण देने का काम भी किया था। एटीएस पूछताछ में जो नया और सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, वह यह है कि जुबैर के तार विदेशों तक फैले थे।
27 अक्टूबर 25 को एटीएस ने कोंढवा निवासी और एक आईटी फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हंगरगेकर को प्रतिबंधित अल-कायदा साहित्य रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।