उनके निधन से पूरा देश ही नहीं विश्व के कलाकार और उनके प्रेमी शोक में डूब गए हैं। वह बहुत दिनों से बीमार थे। उनका समय-समय पर इलाज होता रहा है। अभी हाल हो में उन्हें इलाज के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर चलने लगी थी। वह इलाज कराकर घर लौट गए थे, लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने दुनिया से विदा ले ली।
उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट हुआ। बॉलीवुड से लेकर आम दर्शकों तक हर कोई शोक में डूबा था।
श्मशान घाट के अंदर, करीबी दोस्तों, परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों के अंतिम विदाई में शामिल होने से माहौल भावुक हो गया। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी रही, कई सितारों ने सादगी से अंदर एंट्री की, लेकिन इसे बेहद निजी रखा गया था। फैंस को भी शिकायत है कि वो एक्टर का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए।
उनके पीछे प्रकाश कौर, हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा और अहाना देओल का भरा-पूरा परिवार है।
अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त सहित फिल्म जगत के तमाम कलाकार, निर्देशक, संगीतकार शोक में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मनोज बाजपेयी, कियारा आडवाणी, करीना कपूर से लेकर करोड़ों प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर भावनाओं से भरी श्रद्धांजलियां दीं।

रोमांटिक हीरो माने जाते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र, 60 और 70 के दशक की शुरुआत में वे भारतीय सिनेमा के सबसे सॉफ्ट, सबसे सोलफुल रोमांटिक हीरो माने जाते थे।
अनुपमा (1966), काजल (1965), बहारें फिर भी आएंगी (1966) और बाद में मेरा गाँव मेरा देश (1971)— इन फिल्मों ने उन्हें ऐसा इमेज दिया जिसने दर्शकों को मोह लिया। मीना कुमारी के साथ उनकी जोड़ी उस समय रोमांटिक फिल्मों की जान बन चुकी थी।
यही दौर था जब फिल्म मैगज़ीनों ने उन्हें बार-बार कवर पेज पर जगह दी। और फिर—जब इंटरनेशनल मीडिया ने कहा— “He is one of the most handsome men in the world”