मुंबई चेंबूर : काली माता की मूर्ति का रूप बदला, पुजारी गिरफ्तार

मुंबई : चेंबूर वाशी इलाके के आणिक गांव हिन्दू श्मशान भूमि स्थित काली माता मंदिर की मूर्ति का रूप बदल के माउंट मेरी का रूप दिया गया। इससे यहां के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी ने पुलिस को बताया कि उसे सपना मिला था कि मूर्ति का रूप माउंट मेरी कर देने से अच्छा होगा।

पुजारी की गिरफ्तारी होने से माहौल थोड़ा नरम हुआ है, लेकिन हिंदू धर्मावलंबियों के बीच आक्रोश व्याप्त है। बजरंग दल, आरएसएस और हिन्दू लोगों ने पुलिस से इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है कि कहीं यह धर्म परिवर्तन का मामला तो नहीं।

काली माता का मंदिर।

लोगों का कहना है कि जिस तरह से काली माता की मूर्ति को रूप बदला गया, यह एक बड़ी साजिश लगती है धर्म परिवर्तन के मामले की। हालांकि पुलिस से आश्वासन दिया है कि जांच कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

हिंदू भाइयों ने पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

हिंदू भाइयों ने पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *