महाराष्ट्र : पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले पुल इलाके में 13 नवंबर की शाम दो कंटेनर और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पांच लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। हादसे के बाद दोनों कंटेनरों में अचानक आग लग गई थी और एक कार उनके बीच फंस गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तीनों वाहन एक ही दिशा में तेज गति से जा रहे थे। तभी अगले कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार का चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका। इससे कार सीधे अगले कंटेनर से जा टकराई। इसके बाद अगला कंटेनर भी कार से टकरा गया। इस टक्कर के बाद कुछ ही पलों में दोनों कंटेनरों में आग लग गई। बताया गया है कि इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।